फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many youths have attacked on groom side by sticks and iron rods and six people injured in Shamli

Shamli: बरात पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला, दूल्हे की बहन-जीजा समेत छह लोग घायल

Mon, 04 Dec 2023 08:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Dec 2023 08:49 PM IST
सार

Shamli News : हरिद्वार से शामली के देवीपुरा में आई बरात पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में दूल्हे की बहन और जीजा समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Many youths have attacked on groom side by sticks and iron rods and six people injured in Shamli
शामली में बरात पर हमला, छह लोग घायल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा में सोमवार शाम को हरिद्वार से आई बरात पर वापस लौटते समय छह से अधिक युवकों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें दूल्हे के जीजा, बहन समेत छह बराती घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष थाने में पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को थानाभवन क्षेत्र के देवीपुरा गांव के रहने वाले अशोक कश्यप की बेटी की शादी थी। बेटी का रिश्ता हरिद्वार के अजीतपुर के रहने वाले शिवा के साथ तय किया गया था। सोमवार को शिवा बरात लेकर पहुंचा। गांव में पहुंचने पर बरात का जोरदार स्वागत किया गया।

बताया गया कि घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के जीजा मेरठ के सरुरपुर खुर्द के रहने अंकित के साथ कुछ युवकों की डांस करने के दौरान कहासुनी हो गई। हालांकि, बरातियों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।

विज्ञापन

वहीं, शाम करीब 6:30 बजे बराती कार और बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच छह से अधिक युवक लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से लैस होकर पहुंचे और कार में बैठे बरातियों पर हमला बोल दिया। बराती वाशु, अभिषेक, निकुंज ने बताया कि हमले में दूल्हे के जीजा अंकित, बहन रिया, महेंद्र कश्यप, अंकुर, मनोज कुमार, अंकित आदि घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: खून का बदला खून: एलानिया कत्ल से दहल उठा था पूरा गांव, जेल से जमानत पर आए भाइयों ने अंकित को दी दर्दनाक मौत

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका। बराती और लड़की पक्ष के लोग थाने में पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत

बरात पर कुछ लोगों ने हमला किया है। जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नेत्रपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी थानाभवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed