फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many toilets do not have homes

कई घरों में नहीं बने शौचालय

Sun, 02 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Many toilets do not have homes
toilete - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के लोग अभी भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। वहीं, काफी घरों में अभी तक शौचालय नहीं बन सके हैं। जिन घरों में शौचालयों के गड्ढे खुदवाए गए थे उन्हें लोेगों ने बंद करना शुरू कर दिया है। क्योंकि शौचालय बनवाने के लिए अभी तक उन्हें धनराशि नहीं मिली।
विज्ञापन


जलालाबाद कस्बे के अंदर अभी भी सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो आज भी खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर है। वार्ड छह में मोहल्ला रामरतन मंडी, सहागाजीपुरा मोहल्ले में अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है। नगर पंचायत ने लोगों से यह कहकर गड्ढे खुदवाए गए थे कि शौचालयों के निर्माण कराएंगे और दो किश्तों में धनराशि मिलेगी। गड्ढे खोदे हुए को दो से तीन माह हो चुके हैं, लेकिन गरीब परिवारों को शौचालय निर्माण का कोई धन प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिसके कारण शौचालय के गड्ढों में बच्चे गिरने लगे और परिवार के लोगों को चोट लगने लगी। जिस कारण लोगों ने अपने गड्ढे बंद करने शुरू कर दिए हैं। मजबूरी के चलते कई परिवार की महिलाएं पड़ोसी के यहां शौचालय जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाला, उमली, मौसम, सूफिया, श्यामलाल, राजकुमार, रितेश, जयपाल, धनपाल, सेवाराम, बाबू राम, महेंद्र, अली हसन, मांगा, रईस, कंवरपाल आदि के परिवार शौचालय न होने से घर के बाहर जाते हैं। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक ब्रह्मपाल शर्मा का कहना है कि शौचालय निर्माण के प्रभारी पुष्पेंद्र ही इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।


उधर, वार्ड सभासद डॉ. सुभाष चंद्र आर्य का कहना है कि शौचालय निर्माण के बारे में अधिशासी अधिकारी से कई बार बात की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। वार्ड के नामित सभासद रविंद्र कश्यप का कहना है कि नगर पंचायत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्रमाण पत्र लेने की तैयारी तो कर रही है, परंतु वार्ड में कई दर्जन परिवारों के यहां शौचालय नहीं बने हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed