फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many Shilanyas will be before the Code of Conduct

आचार संहिता लगने से पूर्व होंगे कई शिलान्यास

Tue, 24 Oct 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 24 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Many Shilanyas will be before the Code of Conduct
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी होने के    संभावना है। आचार संहिता लागू होने पर नई विकास परियोजना का शुभारंभ नहीं होगा, जिसके चलते नगर निकायों ने आचार संहिता लगने से पहले ही कई परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी कर ली है। मालूम चला है कि 26 अक्तूबर को शामली नगर पालिका में समारोह होगा, जिसमें नए कार्यों का शिलान्यास तथा पूर्व में पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण होगा।  
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और जिले की प्रभारी मंत्री एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल भी पहुंच सकती हैं। कार्यक्रम नगर पालिका परिषद शामली के सभाकक्ष में होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


शामली नगरीय क्षेत्र में शुगर मिल रोड, मेरठ करनाल रोड को जोड़ने वाली गोहरनी राजवाहा पटरी, पानीपत खटीमा मार्ग को सलेक विहार से दिल्ली रोड को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण का शिलान्यास होगा। इसके अलावा नहर पटरी    मार्ग सहित दो अन्य परियोजनाओं    के पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण    भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि 26 अक्तूबर को  शिलान्यास समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के लिए जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल और गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा तथा शामली से भाजपा विधायक सुरेश राणा को निमंत्रण भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed