फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many people have lost their lives due to the negligence of the Electricity Corporation.

विद्युत निगम की लापरवाही से कई लोग गवां चुके जान

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Many people have lost their lives due to the negligence of the Electricity Corporation.
शामली। विद्युत निगम की लापरवाही से जान गंवाने वाली जिया पहली नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। मवेशी भी जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम की आंख नहीं खुली।
विज्ञापन

जिले में कई रिहायशी इलाकों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही हैं। जिसके चलते कभी भी हादसे हो जाते हैं। खतरे के नीचे जिंदगी गुजारने वाले लोग इन लाइनों को हटाने की मांग करते हैं, तो विद्युत निगम लाखों का इस्टीमेट थमा देता है।
विज्ञापन

चौसाना की दलित बस्ती में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब बस्ती के लोगों ने विभाग से हाईटेंशन लाइन स्थानांतरित करने की मांग की तो उन्हें पांच लाख का खर्च बता दिया गया। इतना खर्च सुनकर लोग शांत बैठ गए। कई मामलों में विभाग के अधिकारी यह कहकर भी पल्ला झाड़ लेते हैं कि लाइन पहले से ही यहां है और मकान बाद में बनाया गया है। विद्युत विभाग के रवैये को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हुए हादसे
20 अक्तूबर 2021 को बस की छत पर सवार छात्र की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत
9 अक्तूबर 2021 कांधला में एलटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
2 सिंतबर 2021 मलकपुर के पास एचटी लाइन की चपेट में आकर भैंसें की मौत
27 जुलाई 2021 शहर में नया बाजार के पास टूटी विद्युत लाइन से बारिश के पानी में उतरे करंट से छात्र की मौत
16 फरवरी 2020 चौसाना के क्षेत्र के टोड़ा गांव में एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed