फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many Nepalese tourists injured in crash

हादसे में कई नेपाली टूरिस्ट घायल

Tue, 13 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Many Nepalese tourists injured in crash
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नेपाल से हिमाचल प्रदेश घूमकर वापस जा रही टूरिस्ट बस में पीछे से एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब दो दर्जन नेपाल से आए सैलानी घायल हो गए।
विज्ञापन


नेपाल के कई सैलानी टूरिस्ट बस से घूमने के लिए हिमाचल गए हुए थे। बताया जाता है कि बस ड्राइवर ने बनत में रोड किनारे बस रोककर वह सामान लेने लगा। उसी दौरान पीछे से बस आई रोडवेज बस ने उसमें जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कई नेपाली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि मामूली चोटें आई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट में मुकदमा  दर्ज, चालक जेल भेजा
शामली। गांव लिलौन खेड़ी में बस ने शाकुंभरी देवी जा रही झांकी देख रहे एक बालक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बालक हनी के पिता इकबाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रवेश निवासी कुड़ाना को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed