फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many illegal shops and buildings were demolished

कई अवैध दुकानें और निर्माण ध्वस्त किए गए

Sun, 02 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Many illegal shops and buildings were demolished
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कस्बा कैराना में पानीपत खटीमा राजमार्ग के सौंदर्यीकरण और डिवाइडर लगाए जाने के लिए दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटवाया गया। जेसीबी से आधा दर्जन दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद द्वारा दूसरे चरण में कांधला तिराहे पानी की टंकी से सीओ आफिस तक सड़क का चौड़ीकरण करके डिवाइडर लगाए जाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों और साढे़ छह मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 15 दुकानों को ध्वस्त किया था। शनिवार सुबह 10 बजे से जेसीबी लगाकर फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके चलते आधा दर्जन दुकानों व अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी के पहुंचने से पहले ही दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकानें स्वयं खाली कर दी थीं। सभी ने नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में अपना सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद में दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के आगे से मलवा हटाने लगे। नगर पालिका परिषद के चेरयमैन राशिद अली ने बताया कि नगर के विकास और सौंदर्यीकरण तथा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed