फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many homes closed during verification

सत्यापन के दौरान कई घर बंद मिले

Wed, 11 Apr 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 11 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Many homes closed during verification
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना में शासन के आदेश पर दूसरे दिन भी कैराना से पलायन किए गए लोगों की सूची का सत्यापन किया गया। बुधवार को हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षकों ने अलग अलग मोहल्ले में पहुंचकर पलायन सूची का सत्यापन किया। इस दौरान कई घर बंद मिले, जिनमें रहने वाले लोग दूसरे शहरों में जाकर शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
पलायन की सूची के सत्यापन के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीओ राजेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कैराना की गलियों में जांच की थी। वहीं, बुधवार को हल्का इंचार्ज को सूची का सत्यापन कराने में लगाया गया। इस दौरान कस्बा कैराना की किला गेट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने मोहल्ला गुम्बद में व्यापारी अरविंद सिंघल के मकान पर पहुंचकर जांच की, तो मालूम चला कि अरविंद सिंघल शामली जाकर रहने लगे हैं। मोहल्ला पट्टोवाला में रहने वाले गुरुचरण के बारे में जानकारी की, तो वहां पड़ोसियों ने बताया कि गुरुचरण दिल्ली में रहने लगे हैं। इसके अलावा चौक बाजार निवासी ईश्वरचंद उर्फ बिल्लू के मकान पर पहुंचकर पता चला कि वह काफी समय से पानीपत में जाकर बस गए हैं। वहीं, टीचर्स कालोनी निवासी मनोहर पंजाबी भी दिल्ली में जाकर रहने लगे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि पलायन संबंधी सूची का सत्यापन अभी चल रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। गौरतलब है कि सांसद रहे हुकुम सिंह ने 2016 में कैराना पलायन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। उन्होंने कहा था कि गुंडागर्दी की वजह से कैराना से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। साथ ही प्रदेश शासन ने पलायन रोकने के लिए अलग से विभाग बनाने की कवायद शुरु की। इसी के चलते प्रदेश शासन के गृह विभाग के निर्देश पर पलायन संबंधी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed