फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mani Karnika Toli gets first place in tent competition

तंबू प्रतियोगिता में मणि कर्णिका टोली ने प्रथम स्थान पाया

Fri, 07 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mani Karnika Toli gets first place in tent competition
कैराना विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर में टेन्ट निर्माण का प्रदर्शन करती छ - फोटो : SHAMLI
तंबू प्रतियोगिता में मणि कर्णिका टोली ने प्रथम स्थान पाया
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स के शिविर के तीसरे दिन प्राचार्य डॉ. चमन लाल, प्राध्यापक मंडल ट्रेनर्स मांगा सिंह ने ध्वजारोहण किया।

तंबू प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं ने आपदा के समय प्रबंधन को प्रदर्शित किया। रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, कल्पना चावला, चंद्रशेखर आजाद आदि देशभक्तों के नाम पर टोलियों ने साज-सज्जा की। प्राचार्य के साथ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. मदन पाल, डॉ. हंसराज, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आंचल यादव द्वारा तंबू का निरीक्षण किया गया। तंबू निर्माण में मणि कर्णिका टोली ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टोली ने द्वितीय, कल्पना चावला तथा भगत सिंह टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रोवर्स-रेंजर्स ने भोजन प्रदर्शन के अंतर्गत रुचि पूर्ण भोजन बनाकर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टाफ को आमंत्रित किया। रोवर्स रेंजर्स का पुरस्कार समारोह 10 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। रोवर्स-रेंजर्स शिविर में कार्यालय स्टॉफ ब्रजपाल सिंह, सुभाषचन्द्र, मसीचरन, पप्पन, गौरव राजपूत, अभिषेक विश्वकर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed