फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mandal Udyog Bandhu meeting today

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आज, मंडलायुक्त, डीआईजी आएंगे

Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mandal Udyog Bandhu meeting today
शामली। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में होने वाली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में शहर के विजय चौक से लेकर औद्योगिक क्षेत्र कंडेला तक सड़क चौड़ीकरण करके डिवाइडर पर लाइटें लगवाने, औद्योगिक क्षेत्र की बिजली के जर्जर तार बदलवाने, औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक प्रत्येक माह मंडल मुख्यालय सहारनपुर होती रही है। इस बार मंडलायुक्त के आग्रह करके मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12:30 बजे होगी। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और डीआईजी सुधीर कुमार सिंह मौजूदगी में बैठक में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार किए जाने, पुलिस और ट्रैफिक के जवानों की ओर से उद्यमियों और व्यापारियों के चालान करके उत्पीड़न करने के मामले रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में शामली जिला एनसीआर में आने के कारण कोयला व अन्य प्रकार के ईंधन पर रोक लगाने, जीएसटी (एसआईबी) द्वारा शामली जनपद के व्यापारियों व उद्यमियों के यहां लगातार छापेमारी करके उत्पीड़न के मामलों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक कुमार, जिले के उद्यमी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed