Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murdered brother-in-law Ankush, with the help of family members

Shamli News: पत्नी से विवाद में पति ने परिजनों संग मिलकर की थी साले अंकुश की हत्या

Sat, 14 Nov 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murdered brother-in-law Ankush, with the help of family members
छात्र अंकुश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में तीन दिन पहले भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र अंकुश (22) की पीटकर हत्या करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहन का पति अरुण और ससुर संजीव है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पत्नी और उसके मायके वालों से विवाद होने पर बदला लेने के लिए पत्नी के भाई अंकुश की हत्या की साजिश रची। इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश और उसका साथी रविकांत उर्फ रवि पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला कमल नगर कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश बुधवार को भैयादूज पर अपनी बहन मनीषा के यहां कस्बा बनत के मोहल्ला गांधीनगर में आया था।
विज्ञापन

देर शाम को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मदनपाल की तरफ से अपने दामाद अरुण, उसके भाई आकाश, उसके पिता संजीव, रविकांत समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को दो आरोपी संजीव व उसके पुत्र अरुण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अरुण की शादी वर्ष 2022 में मनीषा से हुई थी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर मनीषा अपनी बुआ के यहां चली गई थी। इससे नाराज होकर अरुण ने मनीषा की पिटाई कर दी थी। इस दौरान मनीषा के भाई अंकुश ने अरुण का गिरेबान पकड़ लिया था। इस विवाद के चलते मनीषा ने अरुण के साथ जाने से इनकार कर दिया था। अरुण अपने दोनों बच्चों को लेकर बनत लौट आया था।
30 अगस्त को परिवार के लोगों के समझाने पर अरुण दोबारा मनीषा को लेने कूकड़ा मंडी पहुंचा। वहां मनीषा ने परिवार के सामने अरुण से गलती स्वीकार कराई, जिसके बाद वह उसके साथ आ गई थी। इस विवाद के बाद से अरुण का छोटा भाई आकाश नाराज था।
उसने मनीषा के मायके पक्ष के लोगों से बदला लेने के लिए मारने की धमकी दी थी। इस विवाद के बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी मेलजोल लगभग समाप्त हो गया था। एसपी के मुताबिक बुधवार को अंकुश बहन मनीषा के पास आया था। आकाश ने अपने भाई अरुण को फोन कर अंकुश को गांव कंडेला स्थित उसकी मिनी ट्रांसपोर्ट की दुकान पर लाने के लिए कहा।
इसके बाद आकाश अपने साथी रविकांत उर्फ रवि के साथ अंकुश को लेकर दुकान पर पहुंचा। अरुण ने अंकुश को आकाश के साथ जाने दिया। कुछ समय बाद अरुण और उसके पिता ने फोन कर अंकुश के बारे में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि वे दावत कर रहे हैं और कुछ देर में आएंगे।

शाम करीब छह बजे आकाश और रविकांत अंकुश को उसकी ही बाइक पर लेकर पहुंचे थे और उसे घायल और बेहोशी की हालत में घर के बाहर दोनों छोड़कर भाग गए थे।
अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुश की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश व रविकांत की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

छात्र अंकुश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

छात्र अंकुश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed