{"_id":"6471f0cb9022e825df076ab6","slug":"management-committee-will-be-active-to-increase-the-educational-capacity-of-children-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3522-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बच्चों की शैक्षिक क्षमता बढ़ाने के लिए सक्रिय होगी प्रबंध समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बच्चों की शैक्षिक क्षमता बढ़ाने के लिए सक्रिय होगी प्रबंध समिति
विज्ञापन
-शिक्षा के साथ खेल, भ्रमण व अन्य गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जाएगा ध्यान
-विद्यालय प्रबंध समिति को सक्रिय करते हुए सदस्यों को किया जाएगा प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत नौनिहालों को शिक्षा में दक्ष करने के साथ शैक्षिक संवर्धन बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता संचालित की जाएगी ताकि उनको सभी तरह का ज्ञान हो सके। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति को सक्रिय करते हुए सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह उन्हें भविष्य निर्माण की प्रेरणा दे सकें। इससे बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति भी रूचि बढ़ेगी।
जनपद में संचालित 596 परिषदीय स्कूल के साथ एडेड स्कूलों में बच्चों की शिक्षा और विकास की तरफ ध्यान दिया जाएगा। बच्चाें को शिक्षा के साथ खेल, भ्रमण, पेंटिंग व नाटक, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा ताकि वह शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्र में भी अपनी रूचि बढ़ा सकें। एसआरपी, एआरपी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल पर उन्हें हिंदी व अन्य कोर्स पूरा कराने के जानकारी दी जाएगी ताकि पता चल सके किस-किस स्कूल में काेर्स अधूरा है। प्रबंध समिति सदस्यों से नियमित स्कूल में संचालित गतिविधियों का मूल्यांकन कराते हुए आवश्यक सुधार किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को कार्यों, दायित्वों, विद्यालय विकास योजना, वित्तीय व्यवस्था, विद्यालय निर्माण कार्यों और रख-रखाव, बच्चों की उपस्थिति, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन व नामांकन, सामुदायिक सहभागिता की रूपरेखा तैयार करने में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्कूल में बच्चों को जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों से संवाद कराते हुए मार्ग दर्शन कर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उनके सहयोग से बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भ्रमण भी कराया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में गैर अनुदानित स्कूलों को छोड़ कर विद्यालय प्रबंध समिति सक्रिय करने को कहा है। बीएसए कोमल ने कहा कि महानिदेशक के पत्र अनुसार ही स्कूलों में कार्य किया जाएगा। वहीं प्रबंध समिति को सक्रिय करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।