फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man made body Junkyard

मनुष्य ने शरीर को बना लिया कूड़ाघर

Fri, 04 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Man made body Junkyard
शामली। धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह (श्रावणी वर्ष) के अवसर पर तीसरे दिन का कार्यक्रम वैदिक यज्ञ के साथ हुआ।
विज्ञापन


यज्ञ के पुरोहित डाक्टर रविदत्त आचार्य ने यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान संरक्षक रघुवीर आर्य, उनके पुत्र सत्यप्रकाश आर्य, राजपाल आर्य व वेद प्रकाश आर्य सपत्नीक रहे। यज्ञ के पश्चात दिल्ली से आए भजनोपदेशक दिनेश आर्य ने सुंदर भजन सुनाए।

 डाक्टर धर्मवीर आचार्य ने मानव शरीर के स्वास्थ्य को लेकर गहन चिंतन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य ने शरीर को कूड़ाघर बना लिया है और आधुनिक समाज के नाम पर वह सब खानपान आहार में शामिल कर लिया है, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान होता है।
विज्ञापन


 अगर मानव का शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा, तो वह संसार के किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर सकेगा। उसके बने हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि ईश्वर की रचना प्रकृति से लेकर प्राणी तक एक बार होती है। उसमें कभी भी नए रूप की आवश्यकता नहीं पड़ती, जबकि मनुष्य द्वारा बनाई गई कोई भी वस्तु कभी पूर्ण नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आर्य प्रतिनिधि सभा के उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेंद्र आर्य को पूरणचंद आर्य, वेद प्रकाश आर्य, धर्मवीर आर्य, बीरबल आर्य, रामेश्वर आर्य ने सम्मानित किया। मंच संचालन आर्य समाज मंदिर के मंत्री दिनेश आर्य ने किया।


 इस दौरान सलेक चंद संगल, जेके आर्य, सुशील आर्य, योगेंद्र आर्य, रविकांत आर्य, रामकुमार गुप्ता, अरविंद शर्मा, सूर्य प्रताप आर्य, लोकेश राणा, नरेंद्र आर्य, जेपी आर्य, शशिबाला आर्य, शारदा आर्य, पूनम आर्य, नीलम आर्य, सुनीता पाल, श्वेता आर्य, मनोली आर्य, अर्चना आर्य, कमला आर्य, कौशल्या आर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed