{"_id":"62d00d6a11db3b2abb5f03ee","slug":"man-beaten-to-death-in-kandhla-shamli-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: शामली में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: शामली में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 Jul 2022 06:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार रात को युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कांधला थाना क्षेत्र के गांव भनेडा में कनियान मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गांव भनेडा निवासी अर्जुन (21) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब
घटना के संबंध में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।