{"_id":"6060b9ed8ebc3ec4487ae3ea","slug":"man-accused-of-attacking-arrested-along-with-tamanche-shamli-news-mrt5321261172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने युवक पर फायरिंग कर गंभीर घायल करने में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी विशाल पर पांच मार्च को शहर में वीवी इंटर कालेज रोड पर नाले के पुल के निकट फायरिंग कर दी गई थी। इस हमले में पैर में तीन गोली लगने से विशाल घायल हो गया था। परिजनों की तरफ से जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अक्षय कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
इस घटना में दीपक उर्फ भगवान निवासी गांव सल्फा थाना कांधला हाल पता मोहल्ला रेलपार शामली का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव सिंभालका अंडरपास के निकट से हमले के आरोपी दीपक को तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार कर चालान कर दिया।