फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake will be developed as eco tourism

Shamli News: इको टूरिज्म के रूप में विकसित होगी मामौर झील

Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake will be developed as eco tourism
जिला गंगा, वृक्षारोपण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। सौजन्य: सूचना विभाग
शामली। जिले की मामौर झील को इको टूरिज्म के रुप में विकसित की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला गंगा, पर्यावरण, वृक्षारोपण समिति की बैठक का डीएम ने इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 से 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है। इस माैके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने मामौर झील को वैटलैंड एवं इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने के संबंध में विभागों को निर्देशित किया। कहा कि झील संरक्षण की कार्ययोजना बनाकर तत्काल नोडल विभाग सिंचाई विभाग को भेज दें।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित जल से संबंधित बिंदु पर डॉ. सोनू कुमार, डीपीओ ने बताया कि कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया से प्रदूषित जल, कैमिकल को बिना किसी उपचार के अंडर ग्राउंड पाइपलाइन के ड्रेन में छोड़ा जा रहा है, जो कई गांवों से होते हुए कृष्णा नदी में प्रवाहित हो रहा है। इस कारण नदी में प्रदूषण की का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने गंगा, पर्यावरण समिति के बिंदुओं पर विभागों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा हेतु गठित निरीक्षण टीम को निर्देश दिए। नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि ठोस अपशिष्ट का निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक पौधरोपण के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed