{"_id":"6ac225b415b281d9ed086a0b","slug":"shamli-samajwadi-party-workers-hold-a-foot-march-over-alleged-vote-theft-create-a-ruckus-accusing-the-police-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: वोट चोरी को लेकर सपाइयों का पैदल मार्च, पुलिस पर महिला कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: वोट चोरी को लेकर सपाइयों का पैदल मार्च, पुलिस पर महिला कार्यकर्ता से अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा
Sun, 04 Oct 2026 03:38 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:38 PM IST
सार
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना के साथ कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और शिव चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
हंगामा करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए शामली में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। सपाइयों ने पुलिस पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिव चौक पर हंगामा किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता रविवार को कैराना रोड से पैदल मार्च करते हुए शिव चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक व तीखी झड़पें हुईं। पैदल मार्च के दौरान महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद कोतवाली प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन