{"_id":"685eedb499d097e42e0c53c7","slug":"mamour-became-a-cantonment-on-the-announcement-of-mahapanchayat-shamli-news-c-26-1-sal1001-144648-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महापंचायत की घोषणा पर मामौर बना छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महापंचायत की घोषणा पर मामौर बना छावनी
विज्ञापन
कैराना के मामौर में किसान की हत्या के विरोध में महापंचायत के ऐलान पर मामौर में गश्त करती पुलिस-
- हरियाणा के किसान की हत्या के मामले में होनी थी महापंचायत
- एसपी के आश्वासन पर स्वामी यशवीर महाराज ने महापंचायत कर दी थी स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मामौर के जंगल में हरियाणा के किसान की हत्या के मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर व रासुका की मांग करते हुए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने 27 जून को मामौर में हिंदुओं की महापंचायत की घोषणा की थी। जिसको देखते हुए एहतियातन पुलिस प्रशासन ने मामौर गांव का छावनी बना दिया। लेकिन शाम तक भी मामौर में किसी के भी नही पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
16 जून की सुबह मामौर के जंगल में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू घोंप कर व गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वही हत्या के तीन दिन बाद बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने देवेंद्र देशवाल की हत्या के मामले में हत्यारोपियों पर गैंगस्टर व रासुका लगाने की मांग करने के साथ ही 27 जून को मामौर में महापंचायत करने का ऐलान किया था।
हालांकि अगले दिन एसपी के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद यशवीर महाराज ने महापंचायत की घोषणा का वापस ले लिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को गांव मामौर छावनी बना रहा। लेकिन शाम तक भी यशवीर महाराज के नही आने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामौर में सुरक्षा के लिए चार इंस्पेक्टर, 30 सब इंस्पेक्टर व काफी संख्या में कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
- हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग की
11 दिन पहले हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल के नेतृत्व में नगर के करीब 20 व्यापारियों ने किला गेट चौकी पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि 16 जून को हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या कर दी गई। जिससे समाज में रोष उत्पन्न हो रहा है। हत्यारे फिर जमानत पर बाहर आकर अपराध करेंगे। ज्ञापन में मांग की गई की हत्या आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाल ने व्यापारियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनुज मित्तल, संदीप शर्मा, संजय राजवंशी, भानु प्रसाद, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।