फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamaur lake caused overflow, water entered fields

मामौर झील हुई ओवरफ्लो, खेतों में घुसा पानी

Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mamaur lake caused overflow, water entered fields
कैराना। बरसात के कारण एक बार फिर मामौर झील ओवरफ्लो हो गई। वहीं कैराना से मामौर झील में जाने वाले नाले का पानी आसपास के कई किसानों की सैकड़ों बीघा धान की तैयार फसलों में घुस गया, जिससे फसलें खराब होने का अंदेशा बन गया है।
विज्ञापन

कैराना से पंजीठ होते हुए मामौर झील तक बडे़ नाले द्वारा गंदा पानी जाता है। झील के पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में झील बार-बार ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। झील का पानी आसपास की फसलों को बर्बाद करता रहता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे बरसात के कारण झील ओवरफ्लो हो गई थी। जिस कारण कैराना से नाले द्वारा झील तक जाने वाला पानी नाले से निकल कर मवी निवासी शिवचरण की 40 बीघा धान की तैयार फसल, मास्टर रामकरण की 10 बीघा धान, रमेश की 15 बीघा धान, सुशील की पांच बीघा गोभी, सतीश की 10 बीघा धान, पप्पू की 10 बीघा धान, शिवकुमार की 12 बीघा धान व मामौर निवासी रामकुमार की 40 बीघा ईख व 20 बीघा धान तथा शिवकुमार की 50 बीघा ईख की फसल में घुस गया। ग्राम शिवकुमार ने बताया कि दो दिन से फसलों में पानी भरा होने के कारण धान की तैयार फसलों को नुकसान है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed