फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mali Ho Gaya Yamuna, Devdhu

मैली हो गई यमुना, श्रद्धालु हुए मायूस

Tue, 01 May 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 01 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mali Ho Gaya Yamuna, Devdhu
Río Yamuna - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (झिंझाना)। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करने से पापों से छुटकारा मिल जाता है, लेकिन यमुना नदी खुद ही बीमार हो गई है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे, लेकिन वहां फैली गंदगी और नदी का काला देखकर मायूसी हाथ लगी, जिस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बगैर स्नान ही लौटने को मजबूर होना पड़ा।  
विज्ञापन


सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही हरियाणा और यूपी के श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए यमुना तट पहुंचे। कुछ ही श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करने के साथ पूजा अर्चना की तथा ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। वहीं, पूर्व में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी किनारे विशाल मेला लगाया जाता था। इस बार हालात ठीक नहीं होने की वजह से दुकानें लगाने वाले भी हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


दुकानदारों को भी अंदेशा था कि नदी मैली होने के कारण ज्यादा संख्या में श्रद्धालु नहीं पहुंच पाएंगे, जिस कारण दुकान लगाने से कोई फायदा नहीं होगा। इसी कारण मेला नहीं लगाया गया।  उधर, झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली पुल पर भी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए यमुना नदी पर पहुंचे, लेकिन नदी में फैला प्रदूषण और काला पानी देखकर श्रद्धालुओं को बगैर स्नान करे ही लौटना पड़ा। ग्रामीण ज्योति प्रसाद निवासी गांव शीतलगढ़ी ने बताया कि गत वर्ष हुई बारिश के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना का पानी सूखने के बाद अचानक पानी आने पर खुशी हुई थी। गर्मी में पानी आ गया है, लेकिन उक्त पानी का रंग काला व बदबूदार होने से यमुना के पहले से रुके पानी की मछलियां भी मर गई हैं। उक्त पानी हरियाणा के यमुनानगर स्थित फैक्ट्रियों से डाला जा रहा है। ग्रामीण नीरज, विकास, संजीव, रोहित, मोनू, मेहर सिंह ने बताया कि सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए यमुना नदी पर पहुंचे, नदी में उतरने के बाद अहसास  हुआ कि यह पानी तो बीमार कर सकता है।  

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
झिंझाना। यमुना नदी में काला और बदबूदार पानी आने से मछलियां भी मर रही हैं। इस कारण आसपास क्षेत्र में दुर्गंध भी फैल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा के यमुनानगर स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी को यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही यमुना नदी का पानी साफ नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

यमुना नदी में पिछले काफी दिन से काले रंग का बदबूदार पानी आ रहा है। जिसके चलते नदी में रहने वाली मछली भी मर रही हैं और सड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी अब पशुओं के पीने लायक भी नहीं रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही यमुना नदी में दूषित पानी गिरना बंद नहीं कराया और नदी स्वच्छ नहीं कराई गई, तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

ग्राम प्रधान म्यान कसबा आजाद सिंह, नरेश कौशिक, नरेंद्र, मदन सिंह, पहल सिंह, सुंदर, रामफल, धर्मपाल, आदेश, राजपाल, रमेश, सीताराम, ओमसिंह, कुलदीप सिंह, राज सिंह, राजकुमार और कदम सिंह आदि का कहना है कि यमुना नदी से आस्था

जुड़ी है, तो आसपास इलाके में सिंचाई के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा किसान अपने पशुओं को भी नदी पर ले जाते हैं, लेकिन दूषित पानी के कारण पशुओं में भी बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। इसके अलावा आसपास के गांव में हैंडपंपों से भी दूषित पानी निकलने लगा है, जिस कारण बीमारियां फैलने की आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed