फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Malaria outbreak increased in the district, 11 new cases found

Shamli News: जिले में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, 11 नए केस मिले

Thu, 02 Nov 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Malaria outbreak increased in the district, 11 new cases found
शामली। जिले में डेंगू के साथ मलेरिया का भी प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मलेरिया के 11 नए केस सामने आए हैं। अब जिले में मलेरिया के केस की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 27 केस मिले हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कैराना, कांधला और कुड़ाना ब्लाॅक में अभी तक मलेरिया का कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

इस समय जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों में लगभग आधे मरीज डेंगू, मलेरिया, टायफाइड व चिकनगुनिया बुखार के हैं। जिले में अब तक एलाइजा जांच में डेंगू के 28 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है, हालांकि कार्ड से जांच में डेंगू के मरीजों की संख्या कई गुना है। इसी तरह बुखार से जिले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में बुखार से किसी की मौत होना दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

मलेरिया बुखार के केस भी सामने आ रहे हैं। अक्तूबर में मलेरिया के 11 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें ऊन ब्लाॅक में चार, थानाभवन में एक, जिला अस्पताल व सीएचसी शामली में तीन-तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर इस साल में अब तक 65 मरीज मलेरिया के मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक मलेरिया की स्थिति देखें तो 40509 बुखार के मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। इनमें ऊन ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 27 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन ब्लाॅक में 10, जिला अस्पताल में 11, सीएचसी व शामली अरबन में 17 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कैराना, कांधला और कुड़ाना ब्लाॅक में इस साल में अभी तक मलेरिया बुखार का कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। वेक्टर जनित रोग की परामर्शदाता राजेश कुमारी ने बताया कि इस साल जिले में अब तक मलेरिया के कुल 65 केस मिले हैं। इसके अलावा 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया लोगों को बुखार से बचाव के लिए जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। जहां पर बुखार के मरीज होने की सूचना मिलती हैं, वहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर मरीजों की जांच व उपचार दिया जा रहा है।
- इस तरह मिले मलेरिया के केस
माह - केस
जनवरी - 01
फरवरी - 02
मार्च - 04
अप्रैल - 05
मई - 06
जून - 05
जुलाई - 07
अगस्त - 10
सितंबर - 14
अक्तूबर - 11
- ब्लाॅकवार मलेरिया की स्थिति
ब्लाक - जांच - कुल केस
ऊन - 5961 - 27
थानाभवन - 9335 - 10
जिला अस्पताल - 3317 - 11
सीएचसी शामली - 5914 - 17
कुड़ाना - 4253 - कोई नहीं
कांधला - 3820 - कोई नहीं
कैराना - 7829 - कोई नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed