{"_id":"5fe0f0a48ebc3e41d7655dc8","slug":"making-sanitizer-stopped-due-to-no-demand-shamli-news-mrt516750730","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग नहीं होने से बंद किया सैनिटाइजर बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग नहीं होने से बंद किया सैनिटाइजर बनाना
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग बेपरवाह हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ी सैनिटाइजर की बिक्री अब धड़ाम हो गई है। जिले की शुगर मिलों ने भी सैनिटाइजर बनाना बंद कर दिया है। मिल अधिकारियों का कहना है कि मांग नहीं होने के कारण सैनिटाइजर नहीं बनाया जा रहा है।
मार्च माह में जब कोरोना का ज्यादा प्रकोप हुआ, तो सैनिटाइजर का खपत एकदम से बढ़ गई थी। जिले की शामली, थानाभवन और ऊन शुगर मिलों ने भी सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया था। जून-जुलाई माह तक सैनिटाइजर की अच्छी मांग रही, लेकिन इसके बाद खपत कम होती गई। शामली डिस्टलरी के मुख्य महाप्रबंधक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां करीब एक लाख लीटर सैनिटाइजर बनाया गया था, लेकिन सितंबर माह से सैनिटाइजर बनाना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब सैनिटाइजर बिकना बंद हो गया तो बनाना भी बंद कर दिया है। ऊन शुगर मिल के जीएम गन्ना अनिल अहलावत ने बताया कि मांग नहीं होने के कारण सैनिटाइजर नहीं बनाया जा रहा है।