फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make the achievements of government accessible to the general public

सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं

Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make the achievements of government accessible to the general public
शामली। गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला गांव में शनिवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यमों से जनता तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। सर्वप्रथम उन्होंने प्रदेश में योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। कहा कि प्रत्येक रविवार में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कार्यकर्ता अधिक से अधिक जनता की भागीदारी कराएं। प्रदेश सरकार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षा की दशा व दिशा बदलने के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश में 15000 प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में बदला गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी, प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनिवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, पिछड़ा आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रमेश गौड़ कश्यप ने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला उपाध्यक्ष अजय संगल, पंकज राणा, अनुज राणा, आनंद पुंडीर, छत्रपाल कश्यप शशि अरोरा, संगीता जिंदल, जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, विशेष सरोहा, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, जिला मंत्री पीयूष सैनी आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed