फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make society educated: Munna Singh

शिक्षा से फैलेगा उजियारा, होगा समाज का उत्थान

Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Make society educated: Munna Singh
प्रतिभा अलंकरण समारोह में कश्यप समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का किया आह्वान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। भारतीय कश्यप युवा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित 9वां प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज को सुशिक्षित बनाने तथा बुराइयों को दूर करने पर बल दिया गया।
नगर स्थित प्राचीन बाबा वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आर्मी के जवान शहीद सतेंद्र कश्यप के पिता मुन्ना सिंह व विशिष्ट अतिथि चरथावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम ने कहा कि समाज बुराइयों और कुरीतियों को त्यागकर ही तरक्की कर सकता है। अशिक्षा भी सामाजिक कुरीति है। इसे दूर करने के लिए बच्चों को शिक्षित बनाएं।
विज्ञापन

मुन्ना सिंह व सपना कश्यप ने कहा कि शिक्षा समाज में उजियारा फैलाती है। शिक्षा ही ऐसा धन है जो फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। इसलिए शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन करने तथा राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रो. अजय बिंद, सुनील कश्यप, जेई संदीप कश्यप, वरिष्ठ लेखाकार तेजपाल कश्यप, प्रो. बृजपाल कश्यप, प्रो. संजय कश्यप, सरिता कश्यप, मोहनलाल कश्यप, रेखा चौहान, नीटू कश्यप, बृजपाल कश्यप, अशोक कश्यप, डॉ. ओमसिंह कश्यप व नीटू कश्यप आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर घांसीराम, कृष्णपाल, राममेहर, संजीव, मोहन, डॉ. श्रीपाल, संदीप, गौरव, सुरेंद्र, श्रवण, अरविंद कुमार, दीपक कुमार बालान, संजीव, पवन, चंद्रपाल, विकास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed