फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make payment before the new crushing season: DM

नए पेराई सत्र से पहले भुगतान करें चीनी मिल: डीएम

Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Make payment before the new crushing season: DM
नए पेराई सत्र से पहले भुगतान करें चीनी मिल : डीएम
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र इसी माह से शुरू हो जाएगा। शामली और थानाभवन मिल 28 अक्तूबर से और ऊन चीनी मिल चार नवंबर को पेराई शुरू करेगी। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को जिले की सभी चीनी मिलों के गन्ना भुगतान की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व मिल प्रबंधन पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दें। भुगतान नहीं किया तो चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटा जाएगा और मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 1151.65 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। अभी तक मिलों ने 693.22 करोड़ का भुगतान किया है। गन्ना भुगतान 60.19 प्रतिशत है। जिले की चीनी मिलों पर 458.42 करोड़ बकाया है। शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड़ के सापेक्ष 183.15 करोड़, ऊन चीनी मिल ने 337 करोड़ के सापेक्ष 237.22 करोड़ और थानाभवन चीनी मिल ने 439.99 करोड़ रुपये के सापेक्ष 237.22 करोड का भुगतान किया है। शामली चीनी मिल पर 191.52 करोड़, ऊन चीनी मिल पर 99.77 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 167.13 करोड़ बकाया है। एक माह में करीब 103 करोड़ का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना भुगतान देरी से करने पर नाराजगी जाहिर की। सभी चीनी मिलों के अफसरों को नए पेराई सत्र के संचालन से पूर्व पेराई सत्र 2021-22 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 15 अक्तूूबर तक मिलों में मेंटीनेंस का कार्य पूरा कर लिया जाए। आगामी पेराई सत्र में नियमानुसार गन्ना भुगतान के लिए पिछले तीन वर्ष के गन्ना भुगतान के तिहाई के बराबर सीसीएल का आवेदन बैंकों में करें। बैठक में शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुशील कुमार, सहायक गन्ना महाप्रबंधक केपी सरोहा, एकाउंट हेड विजित जैन, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉ. कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड विक्रम, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह, एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा मौजूद रहे। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली, थानाभवन चीनी मिल 28 अक्तूबर और ऊन चीनी मिल चार नवंबर 2022 को अपना नया पेराई सत्र शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चीनी मिलों का बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति
मिल- अवशेष भुगतान भुगतान प्रतिशत
शामली- 191.52 करोड़ 48.88
ऊन- 99.77 करोड़ 70.39
थानाभवन- 167.13 करोड़ 62.01
कुल योग - 458.42 करोड़ 60.19 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed