{"_id":"605790728ebc3e8d3b47eb33","slug":"make-aware-for-corona-vaccination-shamli-news-mrt5310579169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन
गढीपुख्ता सरकारी अस्पताल में निरीक्षण करते सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ संजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।
रविवार को पीएचसी पहुंचे सीएमओ ने स्टोर, डिलीवरी रूम की जांच एवं अस्पताल में होने वाली डिलीवरी के बारे में जानकारी ली। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी की उपस्थिति रजिस्टर एवं ओपीडी रजिस्टर चेक किए। स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई का जायजा लिया। वहीं सप्ताह में तीन दिन कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 65 मरीज मेले में आए, जिनको चिकित्सकों ने जांच कर दवाई दी।
गढ़ीअब्दुल्ला खां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 51 मरीजों की जांच कर उनको दवा वितरित गई। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. नेतराम, डॉ. आरके सागर, डीपीएम डॉ. आशुतोष, फार्मेसिस्ट डॉ. संजय मित्तल, डॉ. केपी सिंह, डॉ. मीनाक्षी, सीएचओ रवसिता, डॉ. आयुष, डॉ. हिमांशु, डॉ. अजहर, फार्मेसिस्ट कमल कुमार मौजूद रहे।