फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Majeed and Krishna won the race

दौड़ में मजीद और कृष्णा जीते

Mon, 15 Feb 2016 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 Majeed and Krishna won the race
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ वीके सिंह ने किया। खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी और वालीबॉल में दमखम दिखाया।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से रविवार को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन सीडीओ वीके सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी पुरुष वर्ग में कांधला ब्लाक की टीम प्रथम, वालीबॉल में ऊन ब्लाक की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग वालीबॉल में थानाभवन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कबड्डी बालिका वर्ग में कांधला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कैराना का मजीद तथा बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम रही। जबकि 800 मीटर दौड़ में शाकिब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा खेल कल्याण अधिकारी जगपाल त्यागी, संजीव कुमार, सोनू, जिंदा हसन, पुष्पेन्द्र सिंह, मौसम अली, सहेन्द्र सिंह, जुनेद खां, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed