फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Main road decaying, public distressed

मुख्य मार्ग खस्ताहाल, जनता बेहाल

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Main road decaying, public distressed
थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी गांव में क्षतिग्रस्त सड़क - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी के लोग दो माह से खुदी सड़क के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव का मुख्य मार्ग जर्जर हालत में पड़ा है, जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह पूर्व जल निगम ने पानी की नई लाइन डालने के लिए बाजार से बस स्टैंड आने वाले गांव के मुख्य मार्ग की खुदाई की थी। तब लोगों को आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह में लाइन डालकर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी सड़क की कोई सुध लेने वाला नहीं है। आलम ये है कि गड्ढे खुदने से बाजार में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है जबकि गांव का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की चपेट में आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
बोले ग्रामीण...
हम लोग यहां पिछले दो महीने से परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हर दिन कई लोग गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं।
अमित सैनी
----------
चार दिन पहले घर के आगे पाइप लाइन फट गई। पहले तो हम गड्ढों से परेशान थे, ऊपर से पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
सुमित कुमार
------
सड़क की मरम्मत के संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार अधिकारी जल्द करवाई का आश्वासन देते हैं लेकिन समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed