फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahendra and Summaya Sadan first in Mehndi competition

मेहंदी प्रतियोगिता में महेंद्र और सुम्मया सदन प्रथम

Wed, 16 Oct 2019 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mahendra and Summaya Sadan first in Mehndi competition
शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज मैहदी रची दिखाती शिक्षिकाऐ - फोटो : SHAMLI
शामली। करवा चौथ के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं मेें मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने सुंदर सुंदर डिजाइन की मेहंदी हाथों में रचाई। मेहंदी प्रतियोगिता में जैन इंटर कालेज में सुम्मया सदन और महाराजा सूरजमल स्कूल में महेंद्र प्रताप सदन प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मुजफ्फरनगर रोड स्थित महाराजा सूरजमल स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न सदनों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने सुंदर व आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाकर अपने सदन को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रथम स्थान पर चौधरी महेंद्र प्रताप सदन से लक्की द्वितीय स्थान पर चौधरी चरण सिंह सदन से अंशिका, तृतीय स्थान पर चौधरी चरण सिंह सदन से वर्णिका रही। प्रधानाचार्या वैशाली, रचनात्मक गतिविधियों के प्रभारी राजीव तोमर ने छात्राओं का हौसला अफजाई की। जैन कन्या इंटर कालेज में करवाचौथ के उपलक्ष्य में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं ने हाथों पर मेंहदी के सुंदर डिजाइन उकेरे। प्रतियोगिता में सुम्मैया सदन, मैत्रेयी ने प्रथम स्थान, घोषा सदन की ईशा मंसूरी द्वितीय स्थान और नेहा ने गार्गी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ममता गर्ग, हरविद्र कौर, प्रधानाचार्या रूचिता ढाका रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed