फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahashivratri is today, preparations are complete for Jalabhishek in Shiva temples.

Shamli News: महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में जलाभिषेक के लिए तैयारी पूरी

Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is today, preparations are complete for Jalabhishek in Shiva temples.
शामली में महा​शिवरात्रि पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुलजारी वाला मंदिर । संवाद
शामली। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक की तैयारियां की गई है। मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख शिवालयों हनुमान टीला हनुमान धाम, सिद्धपीठ शिव मंदिर गुलजारी वाला, भाकूवाला मंदिर, सदाशिव मंदिर (रेलपार), श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (सती वाला), शिवमूर्ति (सुभाष चौक), बलभद्र मंदिर समेत सभी मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों आदि से सजाया गया है। जिले में शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों स्थित सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक होगा। शिव मंदिर गुलजारी वाला के महंत एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र गिरी महाराज और हनुमानधाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में 800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

शामली। महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था को लेकर जिले में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिले में दस बड़े मंदिरों समेत 51 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की सुरक्षा व सुविधा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई लगाई गई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शामली में कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला व कैराना के बनखंडी महादेव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहने के कारण पुलिस की अस्थाई चौकी बनाई गई है। यहां पर महिला थाना प्रभारी की ड्यूटी रहेगी। एंटी रोमियो टीम और खुफिया एजेंसी की टीमों को को भी सतर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed