फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharaja Agrasen Jayanti celebrated

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti celebrated
शामली में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करते पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और पूर्व आईजी - फोटो : SHAMLI
महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

शामली। जिले भर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती पर यज्ञ आयोजित करके उन्हें याद किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर के मिल रोड पर महाराजा अग्रसेन पार्क में मां लक्ष्मी आह्वान यज्ञ को पंडित दीपक शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूर्ण कराया। मुख्य अतिथि शामली पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने समाज में एक दूसरे की मदद करते हुए बेहतर समाज का निर्माण किया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को अग्र-गौरव के रूप में शॉल पहना कर सम्मानित किया। संस्था के संरक्षक शिवचरण दास संगल, डॉ. राजेंद्र गोयल, रमेश चंद्र नंबरदार, रविंद्र किशोर गोयल, जनेश्वर दास बंसल, प्रमोद ऐरन, राम प्रकाश बंसल, आनंद प्रकाश गर्ग, पूर्व आईजी विजय कुमार गर्ग, सुनील गोयल, अरुण बंसल, अंजलि गर्ग महिला जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं पवन संगल अध्यक्ष गोशाला शामली को भी अग्र-गौरव के रूप में सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के प्रधान संजय संगल ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर दयानंद, वैभव प्रकाश गोयल, विपिन मित्तल, रॉबिन गर्ग सभासद, बिजेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू, संजय मित्तल, पवन गोयल, विपिन कुमार नेताजी, पवन बजरंगी मौजूद रहे। संचालन डॉ. राजीव बंसल ने में किया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती
कैराना। महाराज अग्रसेन पार्क माधव मार्ग पर सकल अग्रवाल समाज कैराना की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान रुचि गर्ग व आशीष गर्ग रहे। मौके पर अतुल गर्ग, आलोक गर्ग, मयंक गोयल, सुनील गोयल बुली, लोकेश सिंघल, मुकेश कंसल, अमन गर्ग, अनंत गोयल, वीरसेन आर्य, अभिषेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन ने समाज में दिया अतुलनीय योगदान
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया। कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में सारी प्रजा सुखी थी। मौके पर छवि शर्मा, सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग तथा अनिल कश्यप ने भी उनकी चारित्रिक विशेषताओं से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed