{"_id":"633c71fe4e0a1e4cb857d0ac","slug":"mahapanchayat-of-farmers-in-shamli-bku-leaders-are-making-big-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसानों की महापंचायत आज, बड़ी संख्या में जुटेंगे किसान, इस बड़ी मांग पर अड़े हैं भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसानों की महापंचायत आज, बड़ी संख्या में जुटेंगे किसान, इस बड़ी मांग पर अड़े हैं भाकियू नेता
Wed, 05 Oct 2022 06:19 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:19 AM IST
सार
आज किसानों की महापंचायत है। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि गठवाला खाप के चौधरी व BKU अराजनैतिक संगठन के संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक होंगे।
विज्ञापन
खाप चौधरियों की पंचायत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की अधिग्रहीत भूमि के लिए एक प्रोजेक्ट एक रेट की तर्ज पर मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को महापंचायत होगी, जिसमें कई गांव के किसान शिरकत करेंगे। महापंचायत में मुख्य अतिथि गठवाला खाप के चौधरी व भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक व प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक होंगे।
विज्ञापन
शामली जनपद में बाबरी के बुटराड़ा में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के मुआवजे में अनियमितताओं को लेकर किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में 48 दिन तक चले धरने को 13 सितंबर को समाप्त करने की घोषणा की गई थी। लेकिन दो फाड़ हुई संघर्ष समिति के कई सदस्यों ने धरना जारी रखने का एलान कर दिया था। वह एक प्रोजेक्ट एक रेट की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली थी तो उन्होंने 27 सितंबर को महापंचायत का एलान कर दिया था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से महापंचायत की तिथि आगे बढ़ाते हुए पांच अक्तूबर कर दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार को धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने किसानों से भारी संख्या में महापंचायत में जुटने का आह्वान किया। संघर्ष समिति के सचिव वीरपाल सिंह आर्य ने बताया कि महापंचायत का आयोजन खुले आसमान के नीचे होगा। मंगलवार की सभा के अध्यक्षता जगमाल सिंह बाबरी ने की और संचालन वीरपाल आर्य ने किया। इस दौरान बिरेंद्र, मनोज, हरेंद्र, राजकुमार, महिपाल, रामबीर, संदीप, हाजी तुफैल, देवेंद्र, आदेश जगमाल बाबरी मौजूद रहे।