फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mahadev protects everyone: Swaroopanand

सबकी रक्षा करते हैं महादेव : स्वरूपानंद

Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahadev protects everyone: Swaroopanand
कैराना डी के पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कथा वाचक - फोटो : SHAMLI
कैराना। डीके कांवेंट स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि समुद्र मंथन के समय 16 रत्नों में से एक हलाहल विष निकाला था। महादेव जी सबकी रक्षा करते है, इसलिए इन्हें शिव कहा जाता है।
विज्ञापन

सृष्टि की रक्षा के लिए महादेव ने विष पान किया था तथा हलाहल विष को कंठ में ही रखा था। इसलिए इन्हे नीलकंठ कहा जाता है। महाराज उत्तान पाद की दो रानियां थीं सुरुचि और सुनीति। ध्रुव सुनीति के पुत्र थे। रानी सुरुचि के कहने पर महाराज उत्तान पाद ने सुनीति को महल से बाहर निकाल दिया था। लेकिन यह बात सुनीति ने ध्रुव को नहीं बताई। सुनीति ने ध्रुव को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए, लेकिन ध्रुव के पिता ने जैसे ही ध्रुव को गोद में बैठाना चाहा तो सुरुचि ने ध्रुव को गोद में बैठने नहीं दिया। तथा कहा कि यदि राजा की गोद में बैठना है तो पहले मेरे पेट से अगले जन्म में पैदा होना होगा, लेकिन सुनीति ने पुत्र ध्रुव को श्रीनारायण की प्रार्थना करने की शिक्षा दी। ध्रुव जंगलों में गया जहां नारदजी ने ध्रुव को शिक्षा दी। ध्रुव ने अडिग प्रतिज्ञा की तथा यमुना किनारे कोकिल वन में कठिन तपस्या की तथा तीन दिन में कंद मुल फल खाकर धीरे धीरे भूखे प्यासे रहकर नारायण से वर प्राप्त किया। बाद में नारायण लोक में चले गए, इसलिए कहा गया है कि ओइम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जो करता है उसे मन वांछित फल मिलता है। मौके पर नरेश चंद गर्ग, रघुराज सिंह, रामकुमार, रामपाल सिंह, स्वराज शर्मा, शिवराष्ट आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed