फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made the quarter-finals after winning the match

मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Made the quarter-finals after winning the match
शामली सेन्टआरसी कानवेंट स्कूल में लायंस क्लब क्राउन बैडमिंटन प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारं? - फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट आरसी स्कूल में लायंस क्लब क्राउन की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम लीग मैच में शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने पहले दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे शहर के सेंट आरसी स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। रोटरी क्लब शामली और शामली केमिस्ट एसोसिएशन के बीच बेस्ट ऑफ थ्री के रूप में हुआ जिसमें शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने अपने प्रथम दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। दूसरा लीग मैच संकल्प विकास समिति वह शामली मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के बीच होना तय था, किंतु शामली मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के खिलाड़ियों की तबीयत खराब होने के कारण संकल्प विकास समिति को बाय मिली और वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। तीसरा लीग मैच क्षत्रिय स्वर्णकार समिति व संकल्प विकास समिति की टीम के मध्य बेस्ट ऑफ थ्री के रूप में हुआ जिसमें क्षत्रिय स्वर्णकार समिति ने अपने प्रथम दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

चौथा लीग मैच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व रोटरी क्लब शामली स्टार के मध्य हुआ जिसमें रोटरी क्लब शामली स्टार विजयी रहा। पांचवां लीग मैच लायंस क्लब शामली नारायण व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मध्य हुआ जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विजयी रहा। छठा लीग मैच लायंस क्लब शामली क्राउन व रोटरी क्लब शामली स्टार के मध्य अत्यंत रोमांचक मैच हुआ जिसमें लायंस क्लब शामली क्राउन की टीम ने अपने प्रथम दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। सातवां लीग मैच लायंस क्लब शामली क्राउन व साइमा के मध्य हुआ। जिसमें लायंस क्लब शामली क्रॉउन विजयी रही। आठवां और अंतिम लीग मैच लायंस क्लब शामली व शामली केमिस्ट एसोसिएशन के मध्य हुआ जिसमें लायंस क्लब शामली ने अपने प्रथम दोनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। मौके पर अर्जुन वर्मा, अनुराग शर्मा, नीलेश वशिष्ठ, अरविंद तोमर समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed