फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made people aware by giving information about schemes in health fair

स्वास्थ्य मेले में योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को किया जागरूक

Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Made people aware by giving information about schemes in health fair
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में छोटे बच्चे को खीर खिलाती डीएम - फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव कुड़ाना सीएचसी पर ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 764 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुुुुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देश पर एक ही छत के नीचे सारी योजनाओं का लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाना इस मेले का उद्देश्य है ताकि उन्हें कलक्ट्रेट, विकास भवन व अन्य कार्यालयों में ना जाना पड़े। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मेले के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं, छोटे बच्चे, किशोरियों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वह समय से जांच जरूर कराएं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 764 मरीज लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय राणा, एसीएमओ डॉ.अश्वनी शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. भानूप्रकाश, डॉ. राजकुमार सागर, डॉ. करण सिंह, डॉ. अजित सिंह, डॉ. अंकित, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीसीपीएम फईम अहमद, बीपीएममुबश्शिर, सीडीपीओ ममता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विभागों की योजनाओं जानकारी
स्वास्थ्य मेले में अबाल विकास परियोजना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग, मनोरंजन विभाग, आयुष, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग आदि विभागों ने स्टाल लगाकर अपने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया और लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन का टीका लगवाएं
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि गैर जनपदों में कोविड-19 के केस मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि जिसने कोविड-19 का टीका अभी नहीं लगवाया है, वह कोविड का टीका जरूर लगवा लें। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका लगा होगा, तो कोरोना प्रभावित नहीं कर पाएगा। इसलिए निर्धारित आयु सीमा वाले अपना टीका जरूर लगवा लें और कोविड-19 के सभी नियमों को दोबारा से अपनाना शुरू कर दें। इस दौरान डीएम ने सीएचसी कुड़ाना में क्षय रोग जांच कक्ष, चिकित्सा अधिकारी कक्ष, लेबर रूम, नेत्र रोग कक्ष, डेंटल कक्ष, आयुष विभाग कक्ष आदि का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed