फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lover couple reached police station for security, told danger to life

Shamli News: सुरक्षा के लिए थाने पहुंचा प्रेमी युगल, जान को बताया खतरा

Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Lover couple reached police station for security, told danger to life
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ले से प्रेमी संग गई युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल ने कहा कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के ए मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री को मोहल्ले का एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी युवक सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को युवक और युवती थाने पहुंचे। युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के संग गई थी और उसने कोर्ट में शादी भी कर ली है। युवती व युवक ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने युवक व युवती को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवती एवं युवक सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस कागजों की जांच कर रही है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed