फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loudspeaker volume reduced at over 100 religious places

Shamli News: 100 से अधिक धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज धीमी

Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Loudspeaker volume reduced at over 100 religious places
झिंझाना। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देशों के बाद चौसाना पुलिस ने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित मानक के अनुरूप कम करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम स्तर पर जाकर धर्मगुरुओं व प्रबंधकों को गाइडलाइन से अवगत कराया कि लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाउडस्पीकर हटाने और कार्रवाई की चेतावनी दी गई। चौसाना क्षेत्र में 100 से अधिक धार्मिक स्थलों मन्दिर, मस्जिद और गुरुद्वारों पर लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित कराया गया। पुलिस ने बताया कि लगभग 50 से 70 लाउडस्पीकरों की आवाज पुलिस की मौजूदगी में कम कराई गई, जबकि करीब 20 लाउडस्पीकरों की आवाज स्वयं धर्मस्थल प्रबंधकों ने स्वेच्छा से कम की है। उच्चाधिकारियों ने जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा कर अनुपालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धर्मगुरुओं से संवाद के माध्यम से निर्धारित डेसिबल स्तर का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed