{"_id":"62eeb77050b7290e535a2a55","slug":"lot-of-complaints-will-have-to-wait-for-disposal-shamli-news-mrt600162021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का अंबार, निस्तारण के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का अंबार, निस्तारण के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ कैराना/ ऊन। जिले की शामली, कैराना और ऊन तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। डीएम और एसपी ने कैराना तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में 126 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से मौके पर मात्र 14 का ही निस्तारण हो पाया। शेष को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया।
कैराना तहसील में डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतें सुनकर गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एसडीएम शिव प्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। शामली तहसील में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम विशु राजा और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ऊन तहसील में एसडीएम निकिता शर्मा ने समस्याएं सुनीं।
इस तरह आई शिकायतें
तहसील प्राप्त शिकायतें निस्तारण
कैराना 33 4
शामली 50 5
ऊन 43 5
कुल 126 14
विधवा ने मकान बनवाने की लगाई गुहार
कैराना। संविदा कर्मी पति की मौत के बाद पत्नी ने एसडीएम से मकान बनवाने की गुहार लगाई है। गांव डूढार निवासी पूजा देवी ने एसडीएम को बताया कि दिसंबर 2021 में उसके पति राहुल कुमार की विद्युत निगम का कार्य करते वक्त मौत हो गई थी। उसका मकान खस्ताहाल है और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसने मकान बनवाने की गुहार लगाई है।