{"_id":"611172cf8ebc3e6eb7461412","slug":"lord-ashutosh-was-worshipped-shamli-news-mrt5511948174","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-
विज्ञापन
शामली में ठाकुरद्वारा मन्दिर में आयोजित रूद्रमहायज्ञ में भाग लेते श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया
शामली। सावन के तीसरे सोमवार को दिन निकलते ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। बोल बम बम, हर- हर महादेव का जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करके दूध -दही, गंगा जल शहर से जलाभिषेक किया। घर में सुख -समृद्धि और आरोग्यवान होने की मनोकामनाएं मांगी।
सावन के तीसरे सोमवार को सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान आशुतोष, नंदी, श्री गणेश कार्तिकेय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विशेष पूजा -अर्चना करने के बाद दूध-दही, गंगाजल शहद से जलाभिषेक किया। इस मौके पर शिवज्योति लिंग पर बेलपत्र- धतूरा प्रसाद अर्पित करके कोरोना से सुरक्षा के लिए स्वस्थ जीवन, सुख- समृद्धि और आरोग्यवान होने की मनोकामनाएं मांगी।
शहर के हनुमान धाम, शिवचौक, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार शिवदुर्गा मंदिर, सदाशिव मंदिर, मोहल्ला वनखंडी महादेव मंदिर ,करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मंडी मार्शगंज मंडीस्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, बड़ाबाजार स्थित मुुरारीवाला कुआं शिव मदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा शहर कोतवाली शिव मंदिर समेत जगह- जगह शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।