{"_id":"5c7ebad0bdec22140966cb30","slug":"lookshabha-chunaav-me-laaparvaahi-bardaasht-nahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लापरवाह बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव लापरवाह बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम
Tue, 05 Mar 2019 11:37 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में डीएम अखिलेश सिंह ने अफसरों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित बैठकों में जो अधिकारी समय पर नहीं आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी अपने-अपने कार्यों की अभी से रूपरेखा तय कर लं ताकि कार्य निश्चित अवधि तक सुचारु रूप से हो सके। नोडल अधिकारियों को जो भी दायित्व दिए गए है, उनका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप भी बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने व अपने कार्मिकों के वोटर आईडी अवश्य बनाएं, ताकि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा अधिकारियों को जो कार्य दिए गए है, उन्हें पूर्ण करने के लिए अधिकारियों के पास बिंदुवार सूची होना आवश्यक है। सभी नोडल अधिकारी वहाट्सएप ग्रुप बनाए। अपनी-अपनी टीमों के साथ समन्वय करते हुए आपसी बैठक करें। बैठक में संचार व्यवस्था, स्वीप, कार्मिक, यातायात, कंट्रोल रूम, स्टेशनरी व्यवस्था, लाइव वेबकास्टिंग आदि पर चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।