फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Look at your shortcomings and try to fix

अपनी कमियों को देखें और दूर करने का प्रयास करें

Thu, 13 Aug 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Look at your shortcomings and try to fix
अपनी कमियों को देखें और दूर करने का प्रयास करें
विज्ञापन

शामली। जैन संगठन की स्मार्ट गर्ल ऑनलाइन वर्कशॉप का बुधवार रात से शुभारंभ हो गया। पहले दिन प्रशिक्षक डॉ. मृदुला जैन ने छात्राओं को अपने आपको जानें, समझें तथा अपनी अच्छाइयां और बुराइयां को टारगेट करें। जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयत्न करें।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जैन संघटना के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित जैन और मंत्री सुनील जैन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 20 लाख बेटियों को स्मार्ट गर्ल बनाएं। कार्यशाला में विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक डॉ. मृदुला जैन ने कहा कि जो सपने आपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें। खुद निर्णय लें और और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जान लगा दें। सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का एक हिस्सा है। सफलता में ज्यादा खुश न हों और असफलता पर निराश न हों। स्वयं को जाने और सक्षम बनें। भारतीय जैन संघटना के स्मार्ट गर्ल स्टेट हेड अजय जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री ललित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed