फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lok Sabha Election 2024: a student cried on paper leak case in Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage

युवाओं का दर्द: ...जब पेपर लीक मामले पर बात करते हुए रो पड़ी छात्रा, बोली- ज्यादा अमीर घर से नहीं हूं

Wed, 27 Mar 2024 05:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2024 05:21 PM IST
सार

Shamli UP Lok Sabha Chunav 2024 News in Hindi : अमर उजाला की सत्ता संग्राम की टीम ने बुधवार को यूपी के शामली जिले में युवा मतदाताओं की लोकसभा चुनाव को लेकर मन की बात जानी। इस दौरान यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक के मामले पर बात-बात करते एक छात्रा रो पड़ी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: a student cried on paper leak case in Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage
पेपर लीक मामले पर बात करते हुए रो पड़ी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में बुधवार को वीवी पीजी कॉलेज में अमर उजाला की सत्ता संग्राम की टीम ने युवा मतदाताओं से क्षेत्र के मुद्दों पर उनके मन की बात जानी। इस दौरान युवा मतदाता लोकसभा चुनाव को लेकर खुलकर बोले। वहीं, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक के मामले में बात करते-करते एक छात्रा रो पड़ी। छात्रा ने कहा कि यह सरकार बहुत खराब है। 

विज्ञापन


छात्रा ने रोते हुए कहा कि ज्यादा अमीर घर से नहीं हूं। मेरे पापा किसान है। इसलिए पेपर लीक होने का बहुत दुख हुआ है। छात्रा ने कहा कि एक छोटे से गांव से हूं। मैं रोज सात किलोमीटर ई-रिक्शा के माध्यम से कोचिंग जाती हूं। अनु ने कहा कि मैंने यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बहुत मेहनत की थी। पूछने पर बताया कि मैं पिछले छह-सात महीने से तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अनु ने कहा कि फिर से परीक्षा की तारीख आने का इंतजार कर रही हूं। उसी के लिए मेहनत कर रही हूं। इस दौरान अनु ने कहा कि एक और परीक्षा दी थी लेकिन, वह पेपर भी लीक हो गया। आखिर में अनु ने रोते हुए कहा कि कुछ नहीं बस, छात्रों की जिंदगी खराब है।

सभी युवाओं में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर गुस्सा दिखा तो वहीं सरकार के लॉयन ऑडर की जमकर तारीफ की। युवाओं ने सरकार से शिक्षा और स्वास्थ्य में भी सुधार की बात कही है। वहीं गांव की खस्ताहाल सड़कों पर भी गुस्सा फूटा।

छात्रा गिनिसा का कहना था कि भाजपा सरकार में आरओ और यूपी पुलिस भर्ती के साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। जिस कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पुलिस भर्ती की परीक्षा की अभी तक नई परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। जिस कारण युवा तैयारी नहीं कर पा रहा है। पेपर लीक होने से अभ्यर्थी का मनोबल गिरता है। इस पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए। 

युवा मतदाता ऋतु पुंडीर ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के साथ छेड़खानी कम हुई है। एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस पहुंच जाती है। क्राइम पर भी लगाम लगी है। वहीं, सरकार ने तीन तलाक पर भी लगाम लगाकर महिलाओं को इंसाफ दिलाया है। 

सन्नी मुंडेट का कहना है कि सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव के कारण ही देश तरक्की कर सकता है। बधेव के हर्ष कुमार ने कहा कि गांव बधेव की सड़क का बुरा हाल है। अगर क्षेत्र का सांसद सड़क पर दो किलोमीटर पैदल चलकर दिखाए तो माने। आजकल सड़क केवल कागजों में ही बन जाती है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है, सब केवल खाने के चक्कर में है। सड़क बनने से पहले टूटने लगती है। 

यह भी पढ़ें: Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत

खुशी गहलोत ने कहा कि हम सभी युवाओं को अपने मत का प्रयोग बिना किसी प्रलोबन के करना चाहिए। सभी बढ़-चढ़कर वोट डाले और अपने अधिकार का प्रयोग करें। सरकार को गांव में चलने वाली स्कीम पर पूरी तरह ध्यान देना चाहिए। अधिकारियों के कारण गांव के लोगों को सरकार की स्कीम का लाभ नहीं मिल पाता। 

यह भी पढ़ें: चुनाव पर चर्चा: अमर उजाला टीम ने कैराना में टटोली मतदाताओं की नब्ज; इकरा, जयंत और बसपा को लेकर ये बोले युवा

इसके साथ ही अन्य युवा मतदाताओं ने क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए सुविधा की बात कही, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर का रुख ना करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed