फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Local kanwariyas leaving for Haridwar by special train

स्पेशल ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे स्थानीय कांवड़िए

Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Local kanwariyas leaving for Haridwar by special train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शिवरात्रि के मद्देनजर स्थानीय कांवड़िये हरिद्वार के लिए स्पेशल कांवड़ ट्रेन से रवाना होने लगे हैं। प्रतिदिन 250-300 कांवड़िय्रे हरिद्वार के लिए जा रहे हैं।
दिल्ली से हरिद्वार के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेन गत 13 जुलाई से चल रही है। शुरुआती दौर में शामली से कम कांवड़ियां रवाना हो रहे थे। पिछले दो तीन दिनों से हरिद्वार कांवड स्पेशल ट्रेन में शामली से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। 250-300 कांवड़ियां हरिद्वार के लिए प्रतिदिन जा रहे हैं। 20 जुलाई को पंचक समाप्त होने के बाद स्थानीय शिवभक्तों की हरिद्वार जाने के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेन में भीड़ उमड़ेगी। 21 से लेकर 24 जुलाई तक हरिद्वार जाने वाले स्थानीय कांवड़ियों की ज्यादातर भीड़ रहेगी। जीआरपी सहारनपुर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के स्पेेशल ट्रेन में कड़े प्रबंध किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

पैर फिसलने से ट्रेन से गिरा कांवड़ियां
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय कांवड़ियां का पैर फिसल गया और वह गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गया। बताया कि कांवड़ियां बागपत जिले के कस्बा खेकड़ा का रहने वाला है। वह पानी लेने के लिए स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। उसने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने दौड़कर उसे उठाया और ट्रेन में चढ़ने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed