फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Live telecast of Prime Minister's birthday, Pichda Morcha workers took out a bike rally

Shamli News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन का लाइव प्रसारण, पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Mon, 18 Sep 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of Prime Minister's birthday, Pichda Morcha workers took out a bike rally
शामली माजरा रोड पर बाइक रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते ​ भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र र्निलाव
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर शहर में पिछड़ा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली नगर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होती हुई कृष्णा गार्डन पर समाप्त हुई। शहर के माजरा रोड देव गार्डन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण को देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया। जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा के लिए सभी को अपने आप को प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, नगर पालिका के अध्यक्ष अरविंद संगल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पवन तरार, मनीष चौहान, पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, राजेंद्र सिंह, दामोदर सैनी, घनश्याम पार्चा, छत्रपाल कश्यप भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विवेक प्रेमी दिवाकर कश्यप, गोपाल चौहान, रोहित विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed