फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lineman's protest at the power station

संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट, विरोध में धरना प्रदर्शन

Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lineman's protest at the power station
बिजलीघर पर लाइनमैन का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। कैराना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में लाइनमैन के साथ की गई मारपीट प्रकरण में निगम के अधिकारियों के मूकदर्शक बने रहने को लेकर आक्रोशित संविदा लाइनमैनों ने बिजलीघर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी नय्यूम पुत्र याकूब 33 केवीए ग्राम ऊंचा गांव फीडर पर लाइनमैन है। 5 सितंबर दोपहर वह और लाइनमैन गौरव जैन ग्राम किशोरपुर की कुछ विद्युत नलकूपों की लोकेशन लेने के लिए गए थे। जहां पर कुछ लोगों के उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना के संबंध में लाइनमैन कैराना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की थी, लेकिन प्रकरण में विद्युत निगम के जेई सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने कोई एक्शन न लिए जाने से लाइनमैन संविदा कर्मियों में गहरा रोष पनप गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आक्रोशित नगर व क्षेत्र के विद्युत स्टेशनों पर कार्यरत लाइनमैन, संविदाकर्मियों ने निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन कर नेतृत्व करने वाले संविदाकर्मी यूनियन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा का कहना है कि संविदाकर्मी जान जोखिम में डालकर अपनी नौकरी कर रहे हैं। कैराना में संविदाकर्मी लाइनमैन के साथ मारपीट की गई, लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया व सहयोग नहीं किया गया, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरनारत कर्मियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed