फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lineman dies due to electric shock, power plant locked

Shamli News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, बिजलीघर पर जड़ा ताला

Fri, 26 Jul 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock, power plant locked
केरटू बिजली घर  पर हंगामा कर रहे लोगो  से वार्ता करते थाना प्रभारी
बिड़ौली (शामली)। केरटू बिजली घर पर तैनात लाइनमैन सुमित की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के साथ ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा करते हुए ताला जड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना सूचना दिए लाइनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव अजीजपुर निवासी 25 वर्षीय सुमित पुत्र रणसिंह केरटू बिजलीघर पर तैनात था। बृहस्पतिवार को टूटे खंभे की जगह दूसरा खंभा लगते समय लाइनमैन को करंट लग गया जिससे वह झुलस गया। कुछ देर बाद ही मौके पर ही लाइनमैन की मौत हो गई । विभाग ने मृतक के परिजनों को हादसे की कोई सूचना नहीं दी तथा शव को पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों के साथ इकट्ठा होकर केरटू बिजलीघर पर पहुंचे तथा प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के ना पहुंचने पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि शटडाउन होने के बाद जानबूझकर लाइन को चालू किया गया जिसमें करंट से लाइनमैन की मौत हो गई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों को समझाया कि पहले शव के पास पहुंचकर उनका शव पोस्टमार्टम कराओ, उसके बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और लौटे। मृतक के पिता रणसिंह का कहना है कि मामले की शिकायत डीएम और एसपी से भी की जाएगी।

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी की गलती के कारण लाइनमैन की मौत हुई है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचना तक नहीं समझा मुनासिब
परिजनों का आरोप था कि हादसा होने के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचना तक मुनासिब नहीं समझा। आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे है और कार्रवाई कोई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed