फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Line of Panjith power station should be connected to Kairana

पंजीठ बिजलीघर की लाइन कैराना से जोड़ी जाए

Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Line of Panjith power station should be connected to Kairana
कैराना में जिला पंचायत सदस्य पति चौधरी अखलाक व अन्य अधिक्षण अभियन्ता शामली से पंजीठ बिजलीघर की ल? - फोटो : SHAMLI
कैराना। जिला पंचायत सदस्य पति व दो ग्राम प्रधानों सहित कई ग्रामीणों ने शामली अधीक्षण अभियंता से मिलकर पंजीठ बिजलीघर की लाइन कंडेला बिजलीघर से हटाकर कैराना बिजलीघर से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के पति व पंजीठ ग्राम प्रधान चौधरी अखलाक, रामडा ग्राम प्रधान रमेश शर्मा, मित्रसैन मवी, पहल सिंह सैनी, मेहरबान नंबरदार, मैनपाल हैदरपुर, वाजिद अली पंजीठ, जुनैद व सुभाष आदि ने शामली पहुंचकर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की।
विज्ञापन

चौधरी अखलाक ने बताया कि पंजीठ बिजलीघर से पंजीठ, मवी, मामौर, रामड़ा, हैदरपुर आदि गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। पंजीठ बिजलीघर की लाइन 220 केवी कंडेला बिजलीघर से आ रही है। बार-बार फाल्ट आने के कारण सप्लाई बहुत ही कम आती है। जबकि कैराना में शामली बाईपास पर नया बिजलीघर तैयार हो गया है। उन्होंने पंजीठ बिजलीघर की सप्लाई कैराना बिजलीघर से जोड़ने की मांग की। इसके अलावा बताया कि मामौर में केवल छह घंटे खेतों की बिजली ही आती है। पंजीठ बिजलीघर से दो साल पहले मामौर लाइन तो भेज दी गई थी लेकिन एक खंभा नहीं लगने के कारण मामौर की लाइन टाऊन से नहीं जोड़ी गई। अधीक्षण अभियंता ने मामले का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed