फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lightning struck four places including a temple and two houses

Shamli News: मंदिर, दो घरो समेत चार स्थानों पर गिरी बिजली

Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck four places including a temple and two houses
शामली में कैराना रोड पर सडक पर टूटी सड़क पर पानी भरने के बाद जाते वाहन । संवाद
शामली। जिले में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश से फसलों को लाभ मिलने से किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन

उधर, बारिश के दौरान गांव बधेव में तेज आवाज के साथ मंदिर व दो घरों समेत चार स्थानों पर बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। बिजली गिरने की दहशत में दुकान पर बैठी महिला बेहोश हो गई जबकि एक कुत्ते की मौत हो गई। बिजली गिरने के दौरान ग्रामीणों में दहशत रही।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे थे। सुबह नौ बजे रिमझिम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में लोग सड़कों पर जाते हुए दिखाई दिए। कैराना रोड, दिल्ली रोड समेत कई स्थानों पर सड़कें टूटी होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन इसके बाद फिर से बादल छा गए।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और हल्की मध्यम बारिश होने के आसर हैं। झिंझाना में बारिश के दौरान बच्चों तथा युवतियों ने जमकर लुत्फ उठाया। सभी ने पहली बारिश में भीगकर आनंद लिया वहीं गर्मी से राहत महसूस की।

n बधेव में तड़तड़ाहट के साथ चार स्थानों पर गिरी बिजली, विद्युत उपकरण फुंके : शामली। शामली क्षेत्र के गांव बधेव में रिमझिम बारिश के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बीच में स्थित शिव मंदिर की चोटी पर बिजली गिरी। बिजली लिंटर को तोड़ते हुए मंदिर में नीचे उतर गई और मां दुर्गा की मूर्ति के आगे लगे शीशे टूटकर बिखर गए। इस दौरान मंदिर के पास खेल रहे बच्चे तेज आवाज सुनकर सहम गए और वे घरों में दुबक गए। इसी दौरान मंदिर के बराबर में किसान संजीव के घेर के ऊपरी मंजिल पर टीन शेड पर बिजली गिरी। टीन शेड को क्षतिग्रस्त करते हुए बिजली लिंटर को क्षतिग्रस्त करते हुए नीचे पहुंची। बिजली गिरने से चारा मशीन की विद्युत मोटर, सबमर्सिबल पंप, कमरे में रखे इनवर्टर, टीवी, पंखा और बिजली का फिटिंग फुंक गए। मंदिर परिसर के निकट बिजली की चपेट में आकर कुत्ते की मौत हो गई। इसके कुछ ही देर बाद मंदिर से थोड़ी दूरी पर तेजपाल की दुकान के एक कोने पर बिजली गिरी। उस समय दुकान पर उसकी पत्नी नीलम व छोटा पुत्र मौजूद थे। नीलम के करीब से बिजली जाने से वह बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। इसके अलावा बधेव और मालेंडी के बीच दुष्यंत देशवाल की निर्माणाधीन फैक्टरी के बाहर तौल कांटे की प्लेट पर बिजली गिरने से कांटे का सेंसर खराब हो गया। दुष्यंत ने बताया कि अर्थिंग होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed