फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Light clouds covered the whole day, the humidity bothered

पूरे दिन छाए रहे हल्के बादल, उमस ने किया परेशान

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Light clouds covered the whole day, the humidity bothered
शामली। आखिर शनिवार का दिन गुजर गया, लेकिन मानसून नहीं आया। शनिवार को पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे और धूप निकलने से मिश्रित मौसम रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का एक डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है, जबकि रात का स्थिर रहा। मिश्रित मौसम रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक शनिवार को मानसून के दस्तक दिए जाने का अनुमान लगा रहे थे। पूरे दिन आकाश में कभी बादल और धूप रहने से मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर बाद तेज धूप रहने से उमस बढ़ गई। दिन का पारा 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह और सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक मानसून सक्रिय होने से दस से लेकर 14 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हल्की और भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed