{"_id":"61520d058ebc3e002b2f9a25","slug":"life-skill-is-to-make-life-easy-shamli-news-mrt558188262","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को सरल-सहज बनाना ही जीवन कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को सरल-सहज बनाना ही जीवन कौशल
विज्ञापन
शामली के सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में छात्रों को जानकारी देते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन को सरल-सहज बनाना ही जीवन कौशल
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, शामली के सभागार में जीवन कौशल विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ग्वालियर (मघ्य प्रदेश) से आए डॉ. आचार्य पवन ने बताया कि अपने जीवन को सरल एवं सहज बनाना ही जीवन कौशल है।
उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन जीवन कौशल का महत्वपूर्ण अंग है। इसके साथ ध्यानपूर्वक सुनना, निंदा रहित होना, उद्देश्य परक होना, आत्मचेतन, योजना बद्धता, शारीरिक व मानसिक सांमजस्य, ज्यादा मात्रा में आने वाले विचार को गैप थैरेपी के द्वारा रोकना, आलस्य मुक्त जीवन, स्व-कर्तव्य पालन जैसे जीवन कौशल विकसित करने से सफल जीवन का निर्माण कर सकते है।
असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप चौधरी ने छात्रों को ब्रेन डायरी देकर उस पर कार्य करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को परीक्षा हेतु मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, मोहर सिंह, अंकुर कुमार, सुभाष चंद, अरविंद, योगेंद्र, ब्रिजेश कुमार, बिजेंद्र मौजूद रहे। संचालन नीटू कश्यप ने किया।
विज्ञापन
उधर, बीएसएम स्कूल में सोमवार को लर्निंग मैनुअल कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में आचार्य पवन ने बच्चों को चरणबद्ध तरीके से टेरालॉजी कार्ड विज्ञान, अपने उद्देश्य का ज्ञान होना, बच्चों को टारगेट के लिए पहले से योजना बनानी, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और ध्यान करना और ब्रेन डायरी बनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने आचार्य पवन का आभार व्यक्त किया। मौके पर संजीव कुमार, शिवम छाबड़ा, गुलशन सैनी, नरेंद्र कुमार, सीमा शर्मा, अंकुर जैन, कपिल मलिक मौजूद रहे।