फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life on earth is possible only through ozone layer

ओजोन परत से ही पृथ्वी पर जीवन संभव

Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Life on earth is possible only through ozone layer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ओजोन परत से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है।
कॉलेज सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन व सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता विकास कुमार ने कहा कि ओजोन वायुमंडल की एक परत है। जिसमें ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है। ओजोन परत के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। यह परत सूर्य के पराबैंगनी प्रकाश की किरणों को 99 प्रतिशत तक अवशोषित कर लेती है। पराबैंगनी किरणें मानव जीवन में अनेक असाध्य बीमारियां जैसे त्वचा का कैंसर, आंखों पर दुष्प्रभाव को जन्म देती हैं। आज वर्तमान परिवेश में फ्रीज, एसी से निकलने वाली क्लोरो-फ्लोरो कार्बन गैस ओजोन परत का क्षरण करती है। यदि ओजोन परत को बचाने के निरंतर प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में बड़े ही घातक परिणाम हो सकते हैं।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्रों से ओजोन परत के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, नीटू कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, अंकित भार्गव, सीताराम, सतेंद्र कुमार, मधुबन शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य मोहर सिंह ने किया।
विज्ञापन

उधर, आरके पीजी कॉलेज के सभागार में ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रजनी रानी ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर ने ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर, कविता आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छात्राओं ने नाटकीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रानी मिश्रा, डॉ. विनीता, डॉ. स्नेहा, डॉ. गीता रानी, डॉ. दर्शना, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed